जिनशासन समर्पित,शासन प्रभावक,जिओ प्रेरक और जैन एकता के प्रबल साधक प.पु.गुरुदेव श्री नयपधमसागरजी म.सा.का आज भायंदर के भूतड़ा ग्राउण्ड में ह्रदय को झकजोरने वाला भव्य शिविर विश्व शांति क्यों और कैसे विषय पर प्रवचन हुआ।जिसमे करीबन पाँच हजार लोगो ने भाग लिया।अत्यंत मार्मिक विषयो पर गुरुदेव ने बारीकी से बारीकी समझाया।इस अवसर पर मिरा-भायंदर के जीवो के डाइरेक्टर का भी शपथ विधि कार्यक्रम हुआ। गुरुदेव ने मिरा-भायंदर के जिओ के डाइरेक्टर के पध पर अध्यक्ष के रूप में मिरा-भायंदर के लोकप्रिय विधायक श्री नरेन्द्रजी मेहता के नाम की घोषणा की।साथ ही जीवो के तमाम पधारिकारियो की भी घोषणा की गयी।कार्यक्रम का मंच संचालन करने का मौका मुझे मिला।इस अवसर पर मिरा भायंदर की महापौर श्रीमती गीताजी जैन के साथ समाज के तमाम गणमान्य महानुभाव उपस्तिथ थे।
ये जानकारी भरत एन.कोठारी द्वारा दी गयी।

Post a Comment

Powered by Blogger.