*वर्धमान हाईट्स जैन संघ लालबाग में संगीत सम्राट विपिनजी पोरवाल और मंच संचालक भरतजी कोठारी ने मचायी भक्ति की धूम*
*कहते है गीत संगीत शब्द बानी और वाणी माँ पाह्नी(सरस्वती) की कृपा से ही मिलती है ।*
*यही कृपा भक्ति संगीत सम्राट आवाज की दुनिया के जादूगर कहूँ तो भी कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी विपिनजी पोरवाल और नपे तुले सधे सटीक शब्द की धार द्वारा ओजस्वी अनोखे मंच संचालन हेतु प्रसिद्ध भरतजी कोठारी पर तो माँ वाग्वादिनी की कृपा दोनों हाथों से बरस रही है।*
*मुंबई के इतिहास मे पर्युषण पर्व पर ये युगल जोड़ी अपना अलग ही रंग जमा रही है और भक्ति संगीत की दुनिया में कोई नया इतिहास रचे तो को अचरज की बात नहीं होगी।*
*आज लालबाग के वर्धमान हाइट में मंगलाचरण नवकार से लेकर नेम राजुल के गीत हो या माँ बेटी बहना पर भावनात्मक प्रस्तुति एक से बढ़कर एक नये गीतों की रमझट तो पुराने सदाबहार भैरूभक्ति गीत भी एक अलग ही शमा बंध गया था*
*वहा उपस्थित भक्तों ने तो यहाँ तक कहा कि भक्ति तो हमने बहुत बार सुनी है पर विपिनजी जब गाते है लगता है आवाज दिल से निकल रही है और सीधा दिल को छूती है*
*जो भाव दिल से गीतों के रूप मे विपिनजी द्वारा प्रस्तुत किए जाते तो भक्ति का अलग ही माहौल बनता है।*
*श्री वर्धमान हाइट्स के ट्रष्टीगणों ने तो यहा तक कहा कि हमारे यहाँ आज दिन तक किसी संगीतकार या मंचसंचालक का बहुमान नही हुआ।आज पहलीबार हुआ कि हमने किसी संगीतकार और म॔च संचालक का स्वागत किया हो।*
*अब देखना ये है कि ये युगल जोड़ी अभी भक्ति की दुनिया में और क्या क्या कमाल दिखाती है और भक्ति के कितने रिकॉर्ड टूटते है ।*
*मै तो प्रभु से यहीं प्रार्थना करती हूँ कि माँ सरस्वती की कृपा आप दोनों पर पर यूँ ही बरसती रहें ।और आप दोनों ₹भक्ति संगीत को एक नया अंदाज और आगाज दे।*
*संगीता बागरेचा*
Post a Comment